फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने की नौ कोसी परिक्रमा

विज्ञापन
श्रावस्ती के सिरसिया में निकली नौ कोसिय परिक्रमा में मौजूद श्रद्घालु - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। विभूतिनाथ मंदिर परिसर से शनिवार को नौ कोसी परिक्रमा की शुरुआत हुई। जिसमें मौजूद श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ व मां आदि शक्ति का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। जिसका समापन देर शाम मंदिर पर हुआ।
विज्ञापन

शिवालिक पर्वत की तलहटी में स्थित पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर से शनिवार को पारंपरिक रूप से नौ कोसी परिक्रमा की शुरुआत हुई। हजारों की संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर से परिक्रमा की शुरुआत की। इसमें शामिल भक्त गाजे-बाजे के साथ भोले नाथ व माता पार्वती का जयघोष करते हुए विभूतिनाथ से पटखौली, बेचईपुरवा व कलकलवा होते हुए सिरसिया पहुंचे। जहां स्वर्गीय राम दुलारे सोनी के घर पर मां आदिशक्ति का विशेष शृंगार पूजन किया गया। जहां पारंपरिक रीत रिवाज के साथ माता पार्वती को डोली में विराजमान कर साधु संतों की ओर से विदाई दी गई।
भगवान शिव व माता पार्वती की परिक्रमा यात्रा हनुमान मंदिर चौराहे से होते हुए बालापुर, तकिया गांव व दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होते हुए राजियाताल पहुंची। जहां मौजूद श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया। इसके बाद उनके द्वारा गंगाजल, पुष्प, बेलपत्र, दूध, अक्षत, भांग, धतूरे आदि लाकर विभूतिनाथ स्थित बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तों ने मनवांछित फल की कामना भी की। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक सिरसिया प्रेम पाल सिंह दल बल के साथ मौजूद रहे। वहीं नौ कोसी परिक्रमा में विभूतिनाथ आश्रम के महंथ शिवनाथ गिरि, प्रबंधक पद्माकर द्विवेदी, नंद राम गिरी, ज्ञानी जी महराज, चंदन बाबा, बुधई राम विश्वकर्मा, बाबा दीन सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें