फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में रखें सफाई, सादे कपड़ों में तैनात रहे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आगामी 19 नवंबर से जिले में कार्तिक पूर्णिमा मेले का आयोजन किया जाएगा। इकौना के सीताद्वार झील पर कार्तिक पूर्णिमा के दौरान तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। यहां मौजूद झील में जिले सहित देवीपाटन मंडल के अन्य जिलों से श्रद्धालु आकर स्नान दान कर माता जानकी व लवकुश का दर्शन करते हैं। मेले के दौरान कहीं कोई कमी न रहे। इसके लिए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने मेला परिसर का जायजा लिया।
विज्ञापन

दोनों ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों से आवश्यक जानकारी ली। डीएम ने एसडीएम इकौना आरपी चौधरी को मेला परिसर की सफाई, बिजली व पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। जिससे यहां आने वाले मेलार्थियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। एसपी ने सीओ व थाना प्रभारी इकौना को मेले के दौरान आवश्यक पुलिस बल तैनात करने, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरे से मेला परिसर की निगरानी कराने, मेले के दौरान सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को तैनात रखने, खोया पाया केंद्र स्थापित करने तथा अस्थाई जेल बनाने का निर्देश दिया।
इस दौरान कई अन्य अधिकारी, मेला प्रबंध समिति के पदाधिकारी, ग्राम स्तर के कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान डीएम व एसपी ने सीताद्वार स्थित पोलिंग बूथ पर जाकर वहां चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें