कटरा (श्रावस्ती)। झंझारपुरवा निवासी एक युवक की लाश शनिवार सुबह मिश्रीपुरवा गांव स्थित आम के पेड़ से लटकती मिली। मृतक के पत्नी की सूचना पर पहुंची मॉर्डन थाना पुलिस ने लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मृतक की पत्नी की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
न्यू मॉडर्न थाना श्रावस्ती के ग्राम झंझारपुरवा निवासी अयूब अली (35) पुत्र यासीन आलोक के यहां काम करता था। जो शनिवार शाम आलोक के घर गया था। जहां से वापस नहीं लौटा। जिसकी परिवारीजनों द्वारा रात में तलाश की गई। लेकिन उसका पता न चल सका। जिसकी लाश शनिवार सुबह मिश्रीपुरवा गांव स्थित एक बाग में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकती मिली। सुबह नित्य क्रिया को गए कुछ ग्रामीणों द्वारा अयूब की लाश देखकर इसकी सूचना अयूब की पत्नी फातिमा को दिया।
देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। जिनके द्वारा घटना की जानकारी न्यू मॉडर्न थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को फंदे से नीचे उतरवाया। जिसका पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मृतक की पत्नी फातिमा ने आलोक के विरुद्ध षडयंत्र कर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद पत्नी सहित पुत्र इंतियाज व मिनहाज का रो-रो कर हाल बेहाल है।