फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का अब जल्द होगा निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विद्युत लाइनों में होने वाले फॉल्ट अब जल्द दुरुस्त किए जाएंगे। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को खुद से मीटर की रीडिंग नोट कर अब पावर कॉर्पोरेशन के दफ्तर तक ले जाने से निजात मिलेगी। इसके लिए शासन की ओर से मीटर रीडिंग व लाइन मरम्मत का कार्य निजी हाथों में सौंपा गया है। इसके लिए दो कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन कंपनियों के 217 कर्मी जिले में पहुंच कर अपनी सेवा देने लगे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी का दंश झेल रहे पावर कॉर्पोरेशन में उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण नहीं हो पा रहा था। इतना ही नहीं सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्य कर रहे लाइनमैनों को कई कई माह तक मानदेय का भुगतान न होने से वह बार बार आंदोलन कर रहे थे। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही मीटर रीडर न होने के कारण उपभोक्ताओं को खुद ही मीटर की रीडिंग लाकर विद्युत उपकेंद्र में देना पड़ता था। तब जाकर उन्हें बिजली का सही बिल मिल पा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
पावर कॉर्पोरेशन की ओर से जिले में मीटर रीडिंग की जिम्मेदारी मेसर्स कंपटेंट सेंजर्स प्राईवेट लिमिटेड चंडीगढ़ को सौंपी गई है। कंपनी की ओर से जिले में 70 मीटर रीडर भेजे गए हैं। उनकी ओर से घर घर जाकर बिजली का मीटर जांच कर उसकी रीडिंग ली जाएगी। वहीं लाइन मैन आदि का कार्य कराने के लिए मेसर्स अवनी परधी लखनऊ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके भी 147 कर्मियों को जिले के विभिन्न उपकेंद्रों पर तैनात किया गया है। इनकी ओर से लाइन मरम्मत, सब स्टेशन संचालन आदि का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही नव निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र विकास भवन, भंगहा, लक्ष्मनपुर व इकौना के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। जिसके लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को पत्र भेज कर कर्मियों की मांग की गई है। वहीं इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य ने बताया कि जनपद को पर्याप्त कर्मचारी मिल गए हैं। ऐसे में अब समस्या नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप बाधा रहित विद्युत आपूर्ति दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें