फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात अंधेरे में रहे चार हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में गुरुवार रात चली तेज हवाओं के साथ हुई बूंदा बांदी के कारण सिविल लाइंस वार्ड में लगे ट्रांसफार्मर में फाल्ट हो गया। इसके कारण देर रात तीन वार्डों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसे शुक्रवार की दोपहर बाद बहाल कराया जा सका। ऐसे में तीनों वार्ड की करीब चार हजार आबादी पूरी रात अंधेरे में रही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भिनगा के सिविल लाइंस वार्ड को विद्युत आपूर्ति देने के लिए मात्र दो ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इनकी क्षमता 15-15 किलोवाट की है। इन पर तीस से चालीस कनेक्शन दिए गए हैं। ऐसे में अधिभार के कारण अक्सर परसा मार्ग के किनारे लगे ट्रांसफार्मर की एबी केबल टूट कर गिरती रहती है। गुरुवार रात चली तेज हवाओं के साथ हुई बूंदा बांदी से एक बार फिर इसी ट्रांसफार्मर की एबी केबल में फाल्ट आ गया। इससे जंगल के निकट लगा फ्यूज जल गया। इ
सके चलते सिविल लाइंस, अब्दुल कलाम नगर व कृष्ण नगर वार्ड की आपूर्ति मध्य रात बाधित हो गई। इन तीनों वार्डों में रहने वाले करीब चार हजार लोगों को पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। उपभोक्ताओं की शिकायतों के बाद शुक्रवार दोपहर बाद पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के कर्मियों ने फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई। आपूर्ति बाधित होने के कारण इन वार्डों में रहने वाले लोगों को करीब बारह घंटे परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

इस बारे में पावर कॉर्पोरेशन अधिशासी अभियंता विद्युत रमाशंकर मौर्य ने बताया कि विकास भवन के निकट नए उपकेंद्र का निर्माण हो रहा है। इससे इन वार्डों को आपूर्ति दी जाएगी। इसके बाद समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें