फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। बौद्ध परिपथ पर दमावा मोड़ के निकट बुधवार देर शाम एक बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची गिलौला पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजन को सौंप दिया है। मृतक युवक का एक पखवारा पूर्व विवाह हुआ था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलौला बाजार निवासी शिवम गुप्ता (22) पुत्र अर्जुन गुप्ता बहराइच में काम करता है। प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी वह बहराइच गया था। जहां से देर शाम बाइक से वापस घर गिलौला लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक लेकर थाना क्षेत्र के दमावा मोड़ के पास पहुंचा। तभी मार्ग पर बैक हो रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक की गति काफी तेज होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची गिलौला पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को इसकी सूचना दी। वहीं परिवारीजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव का पंचनामा कराया। जिसे बाद में अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

नहीं उतरी हाथ की मेहंदी, मिट गया मांग का सिंदूर
गिलौला। दमावा मोड़ के पास हुई दुर्घटना में शिवम गुप्ता की जान चली गई। जिसका विवाह विगत 20 अप्रैल को ही बहराइच के बख्सीपुरा निवासिनी प्राची गुप्ता के साथ हुआ था। लेकिन नियत को कुछ और ही मंजूर था। प्राची गुप्ता के हाथ में लगी मेंहदी भी अभी नहीं छूटी थी। जबकि नियत ने उसकी मांग का सिंदूर ही मिटा दिया। इस घटना के बाद जहां मृतक के परिवारीजनों का रोकर हाल बेहाल है। वहीं उसके मायके वालों का भी रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें