फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन में उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आदि शक्ति जगदंबा की सवारी शनिवार दोपहर जिले के विभिन्न नगरों में गाजे-बाजे के साथ निकली। नगर भ्रमण के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विभिन्न घाटों पर ले जाई गई जहां उनको परंपरागत ढंग से वैदिक पूजन के बाद विसर्जित किया गया। इस दौरान भक्तों का रेला अबीर-गुलाल उड़ाते हुए उनके साथ चल रहा था। माता रानी के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। इस दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी के जवान भी विसर्जन यात्रा के साथ चलते रहे।
विज्ञापन

भिनगा में चल रहा मां दुर्गा पूजन महोत्सव महाआरती के पश्चात हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। शनिवार को आदि शक्ति मां जगदंबा की शोभायात्रा नगर दर्शन के लिए निकाली गई। ईदगाह तिराहे से होते हुए यह यात्रा सब्जीमंडी चौराहा, पानी टंकी, दहाना, तहसील तिराहा, राजर्षि काली मंदिर व अस्पताल तिराहा होते हुए ईदगाह पहुंची। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह आरती की थाल सजाकर मां आदि शक्ति की आरती की। उनके साथ चल रहे भक्तों ने डीजे की धुन पर रंग, अबीर व गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते माता के जयकारे लगाए। इसके चलते समूचा नगर जयकारों से गुंजायमान रहा।
मां की सवारी खैरी मोड़ व कलेक्ट्रेट होते हुए देर शाम भिनगा-बहराइच मार्ग स्थित बूढ़ी राप्ती के पिपरा पुल पहुंची, जहां विधि विधान से पूजन कर नम आंखों से भक्तों ने मातारानी को जलाधिवाश दिलाया। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। मूर्ति विसर्जन स्थल तक भिनगा कोतवाली पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे। वहीं, इकौना के बेचूबाबा चौक, आजाद नगर, तिलक नगर, लाजपत नगर, उपाध्याय तालाब, गिलौला, सिरसिया मल्हीपुर, जमुनहा, नासिरगंज, ककरदरी, बदला आदि स्थानों में बुधवार को ही मां आदि शक्ति सहित ब्रह्मा, विष्णु महेश व गजानन आदि देवी-देवताओं की प्रतिमा का जलाधिवाश कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें