फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम ने पैसा हड़पने के लिए रचा था लूट का षड्यंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देशी शराब की दुकान के मुनीम के साथ हुई लूट का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। मुनीम ने ही पैसा गबन करने के लिए खुद के साथ लूट का षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने लूटी गई मोटर साइकिल व नगदी मुनीम की निशानदेही पर बरामद कर ली है।
विज्ञापन

बलुहा लालपुर खदरा स्थित देशी शराब की दुकान के मुनीम प्रवेश कुमार द्विवेदी निवासी रामपुर पैड़ा थाना गिलौला ने थाना इकौना पर आकर सूचना दी कि 30 सितंबर रात करीब 8:30 बजे शराब की दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जाते समय चुनहवा रानी कुंडा के पास सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर लघुशंका करने लगा। इसी बीच तीन व्यक्ति आए और मोटरसाइकिल लेकर मोहिनीपुर चौराहे की तरफ भाग गए। मोटरसाइकिल की डिग्गी में शराब बिक्री का रुपया व मोबाइल फोन रखा था। इस सूचना पर थाना इकौना में मुनीम की तहरीर पर तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे में जांच कर लूट की घटना का खुलासा कर दिया। इस संबंध में एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुनीम प्रवेश कुमार ने बिक्री के पैसे का गबन करने के लिए षडय़त्र रचा था। उसी की निशानदेही पर 36 हजार रुपये नगद व मोटर साइकिल बरामद कर लिया गया है। इस घटना के आधार पर मुनीम के विरुद्ध भी कई धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें