फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के करीब साढ़े तीन माह बाद महिला के शव का होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। आला गांव निवासिनी एक विवाहिता की तीन माह दस दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुरालीजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मृतका के पिता ने अपनी पुत्री की हत्या की आशंका जताते हुए डीएम से शिकायत की थी। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को गांव पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने कब्र खुदवा कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के थाना कोतवाली नानपारा अंतर्गत सिसवारा गांव निवासी अब्बास अहमद ने अपनी पुत्री आसिया बेगम का निकाह 07 सितंबर 2017 को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के आलागांव निवासी हसीब खान के साथ किया था। उसकी 02 साल की एक बच्ची भी है। 25 मई 2021 को आसिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 26 मई की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मौत को संदिग्ध मानते हुए मायके वालों ने मल्हीपुर पुलिस से शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर मृतका के पिता अब्बास ने डीएम टीके शिबु से मिल कर शिकायत की थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के 06 माह बाद पति व ससुराल वाले बेटी को परेशान करने लगे। 50 हजार रुपये नगद व मोटर साइकिल के लिए वे अक्सर पुत्री को परेशान करते थे। 25 मई को उसकी पुत्री की हत्या कर अंतिम संस्कार करने के बाद पीड़ित के परिवार को सूचना दी गई। मामले में पीड़ित ने न्यायालय का भी सहारा लिया। न्यायालय के आदेश के बाद डीएम के निर्देश पर मंगलवार को आला गांव पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने कब्र खुदवा कर शव बाहर निकलवाया। जिसका पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें