फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1098 अभ्यर्थियों ने छोड़ी जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बुधवार को परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा में पंजीकृत 2634 अभ्यर्थियों में से 1536 शामिल हुए। 1098 अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान नदारद रहे।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बुधवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित की गई। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य एके सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले से 2634 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें जमुनहा में 403, गिलौला में 406, इकौना में 653, हरिहरपुररानी में 570 व सिरसिया में 602 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान जमुनहा में 148, गिलौला में 137, इकौना में 281, हरिहरपुररानी में 263 व सिरसिया में 269 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें