फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वन महोत्सव में रोपित होंगे 41 लाख पौधे

Sat, 10 Jun 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वन महोत्सव का आयोजन एक से सात जुलाई तक होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से 41,37,100 पौधो को रोपित किया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने दी। वह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में हिस्सेदारी कर रही थी। उन्होंने कहा कि हर विभाग सौंपे गए लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी पूरी निष्पक्षता से संभाले।
विज्ञापन


कहा कि पौधरोपण के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग 2022460 पौध रोपित करेगा। बाकी 21.14 लाख पौध का रोपण अन्य विभागों के सहयोग से होगा। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए जन सहभागिता के आधार पर पौधों का रोपण कराएं। डीएम ने कहा कि पौधरोपण के एक सप्ताह के अंदर उनकी जियो टैगिंग भी कराई जाएगी।
इसी से बिगड़ते पर्यावरण को संतुलित बनाने में मदद मिलेगी। बैठक का संचालन प्रभागीय वनाधिकारी ने किया। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, डीडीओ रामसमुझ, एसएसबी कमांडेंट आरके राजेश्वरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें