श्रावस्ती। जिला पुलिस ने रविवार रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 12 लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।
वहीं नवीन मॉर्डन पुलिस थाना ने रविवार रात क्षेत्र भ्रमण के दारान एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान राजेंद्र गौतम निवासी सलेमपुर के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध आम्स एक्ट में कार्रवाई की है। (संवाद)