विकारों से दूर रहकर व्यायाम करें युवा : डॉ. विनीत
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर के 24वें दिन योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने साधकों को सूर्य नमस्कार की 12 विधियों की जानकारी दीं। उन्होंने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया और उसके लाभ बताए।
सोमवार को शामली राइफल क्लब परिसर में आयोजित शिविर में साधकों को संबोधित करते हुए एमएम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य डॉ. विनीत चौहान ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे एवं दूसरे विकारों से दूर रहकर व्यायाम करते हुए शरीर को मजबूत बनाना चाहिए। वर्तमान समय में हमारे बच्चे अच्छी विचारधारा को आत्मसात करते हुए मेहनत के साथ जीवन में आगे बढ़े, बड़ों का सम्मान करें और ईमानदारी का जीवन व्यतीत करें। क्रीड़ा भारती के लोग युवाओं में खेलों को बढ़ावा देने के साथ संस्कारवान बनाने का काम कर रहे हैं, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
शिविर में योगाचार्य डॉ. श्रीपाल धामा ने सूक्ष्म यौगिक क्रियाओं के बाद सूर्य नमस्कार की 12 विधियों प्रणामासन, हस्तोतानासन, पादहस्तासन, अश्वसंचालनासन, पर्वतासन, साष्टांगासन, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्वसंचालसन का अभ्यास कराया और उसके लाभ बताए। योग शिविर में क्रीड़ा भारती विभाग संयोजक मुकेश चौधरी, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र स्वामी, डॉ. रुचिता ढाका, डॉ. योगेंद्र सिंह, सुधीर राणा प्रधानाचार्य, सत्यपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, नितिन वर्मा, दीपक गर्ग, रेशमा, नेहा सिंह, प्रमिला, शोभित शर्मा, आयुष मोघा, उमेश भार्गव, मयंक मलिक, पुलकित राठी आदि उपस्थित रहे।
शामली में झिंझाना रोड पर योगाभ्यास करते साधक।- फोटो : SHAMLI