फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर 310 सेमी बढ़ा, बैराज पर पानी का दबाव हुआ कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बैराज पर पानी का दबाव हुआ कम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। एक दिन पहले हथनीकुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े गए 16894 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी के कारण सोमवार सुबह यमुना का जलस्तर 310 सेमी बढ़कर 228.810 मीटर हो गया। वहीं, सोमवार को हथनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम हो गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह यमुना का जलस्तर 228.5 मीटर था। रविवार को हथनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ जाने के बाद यमुना में डिस्चार्ज किए जाने वाले पानी की मात्रा 16894 क्यूसेक प्रति सेकेंड हो गई थी। सोमवार सुबह आठ बजे उक्त पानी के कैराना यमुना ब्रिज के पास आने के बाद यमुना का जलस्तर 310 सेमी बढ़ गया। इसके बाद सोमवार को यमुना का पानी समुद्र तल से 228.810 मीटर ऊपर बह रहा था। सोमवार को हथनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कम होने के कारण सोमवार को हथनीकुंड से यमुना में सामान्य 352 क्यूसेक पानी ही छोड़ा गया। फिलहाल यमुना का जलस्तर सामान्य ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें