फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक ट्रेनों की छतों में शिवभक्त कावंड़ियां सफर नही करपाएगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवभक्तों के छतों से न उतरने तक ट्रेनों का नहीं होगा संचालन
विज्ञापन

छतोँ से कांवड़ियों को उतारने के लिए लगाया जाएगा फोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर के लिए इलेक्ट्रिक ट्रेनों की छतों में कांवड़िये सफर नहीं कर पाएंगे। छतों से कांवड़ियों के न उतरने तक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर पहले डीजल इंजन से ट्रेनें संचालित होती थीं। हरिद्वार कांवड़ मेले में ज्यादा कांवड़िये हो जाने से ट्रेनों की छतों और खिड़कियों पर लटककर सफर करते थे। सहारनपुर जिले के टपरी जंक्शन में इलेक्ट्रिक लाइन हो जाने से ट्रेनों की छतों से कांवड़ियों को उतारकर डिब्बों में बैठाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया जाता है। बीते दो सालों के दौरान लोनी से शामली, सहारनपुर रेल मार्ग का विद्युतीकरण हो चुका है। 31 मार्च 2022 से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेल मार्ग पर विद्युतीकरण पूरा हो जाने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

दो साल बाद हरिद्वार कांवड़ मेला 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। दो साल बाद हरिद्वार कांवड़ मेला में देशभर से पिछले सालों की अपेक्षा ज्यादा शिवभक्तों की आने की संभावना है। दिल्ली रेल मंडल के सुरक्षा आयुक्त अपूर्वा अग्निहोत्री ने बताया कि दिल्ली से हरिद्वार के लिए संचालित ट्रेनों की छतों पर कांवड़ियों को नहीं बैठने दिया जाएगा। शाहदरा, लोनी, खेकड़ा, बागपत रोड, बड़ौत, शामली, थानाभवन, रामपुर मनिहारन, टपरी और दिल्ली-गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर जैसे बडे़ रेलवे स्टेशन और हाल्ट पर आरपीएफ के स्पेशल जवानों को तैनात कर दिया जाएगा। कांवड़ मेले में ट्रेनों की विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जाएंगे।
लाउडस्पीकर से छतों पर न बैठने के लिए किया जाएगा जागरूक
सहारनपुर जीआरपी के क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ मेले के मद्देनजर सभी बागपत, बड़ौत, शामली, थानाभवन, रामपुर मनिहारान आदि रेलवे स्टेशनों पर कांवड़ियों को ट्रेनों की छतों पर न बैठने के लिए लाउडस्पीकर से अनुुरोध कर बिजली की लाइन को जानलेवा बताकर सावधान किया जाएगा।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन का थानाभवन, रामपुर, टपरी मे होगा स्टॉपेज
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि दिल्ली से शामली होकर हरिद्वार के लिए कांवड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन कार्यक्रम प्राप्त हो चुका है। स्पेशल ट्रेन का शामली के बाद थानाभवन, रामपुर मनिहारान, टपरी स्टॉपेज रहेगा। 13 जुलाई से संचालित होने वाली हरिद्वार कांवड़ स्पेशल ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर रात्रि 11 बजे पहुंचेगी। शामली से चलकर हरिद्वार रात्रि एक बजे पहुंचेगी। हरिद्वार से रात्रि 1.25 बजे चलकर अगले दिन शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके बाद शामली से चलकर दिल्ली सुबह नौ बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि अगर ट्रेनों के डिब्बों पर कांवड़ियां चढ़ गए, जब तक नहीं उतरेंगे ट्रेन को अगले स्टेशन के लिए चालू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें