शामली मौहल्ला बरखंडी में बैठक में भाग लेने पहुचे समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के सदस्य
- फोटो : SHAMLI
जमीनी स्तर पर कार्य करें कार्यकर्ता : संजय
शामली। मोहल्ला बनखंडी में सेंट एमडी स्कूल में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की मासिक बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष संजय उपाध्याय और जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए जमीनी स्तर पर तेजी से काम करें।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय बहुत कम रह गया है। इसको देखते हुए पिछड़ा वर्ग प्रदेशाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. राजपाल कश्यप ने सभी जिलों में निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक माह की 20 तारीख को सभी विधानसभा में मासिक बैठक होगी। जिसमें जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी, सदस्य अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। उसी निर्देश के अनुसार शुक्रवार को शामली, थानाभवन और कैराना विधानसभा में बैठक हुई। मौके पर जिला सचिव सुभाष चंद, विपिन पुंडीर जोगी, ब्लॉक अध्यक्ष रहीश मिर्जा, जिला उपाध्यक्ष भूपसिंह सैनी, रोहित कुमार, अरुण सैन, रितु वर्षा तरार, राजेंद्र कश्यप, विशेष मौजूद रहे।