फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम बरसात ने गर्मी से दिलाई निजात

विज्ञापन
शामली टंकी रोड पर बरसात से भरा पानी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रिमझिम बरसात ने गर्मी से दिलाई निजात
विज्ञापन

शामली। शुक्रवार सुबह छह बजे शुरू हुई बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया। कई दिनों से गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को भी काफी राहत मिली। करीब पांच घंटे की बारिश से शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। इसके अलावा मुख्य बाजार और सड़कों पर भी पानी भर गया। जिससे आवागमन में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्वाह्न 11 बजे तक 20 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। बारिश के बाद दिन का तापमान पांच डिग्री पारा गिरा है।
शुक्रवार को दिन निकलते ही सुबह छह बजे आकाश में बादल छाए गए और बारिश शुरू हो गई। आधा घंटे तक तेज बारिश हुई, बाद में रुक रुककर पूर्वाह्न 11 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही। बारिश से शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, माजरा रोड, गोशाला रोड, ब्लाक रोड, विजय चौक, भैसवाल रोड स्थित एनसीसी कार्यालय, इफ्को गोदाम कार्यालय के आसपास जलभराव हो जा गया। दोपहर से लेकर शाम तक आकाश में बादल छाए रहे। शुक्रवार को दिन का तापमान 28 और रात का 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार चौधरी का कहना है कि शुक्रवार सुबह छह बजे से लेकर पूर्वाह्न 11 बजे तक 20 एमएम बारिश रिकार्ड की गई, जबकि बृहस्पतिवार दोपहर में हुई बारिश 17 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शनिवार से मंगलवार अगले तीन दिन बूंदाबांदी होने की संभावना है। बूंदाबांदी होने के बाद दिन और रात का पारा लुढ़केगा।

शामली माजरा रोड पर सडक पर पानी भरने पर गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली मिल रोड पर सडक पर भरा पानी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें