थानाभवन-चरथावल मार्ग पर शुरू हुआ चौड़ीकरण का कार्य। स्रोत पीडब्ल्यूडी
शामली। मुजफ्फरनगर और शामली जिले को जोड़ने वाली थानाभवन-चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग काे सात मीटर से दस मीटर का चौड़ीकरण का निर्माण शुरू हो गया है। इस पर 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
शामली और मुजफ्फरनगर जिले को जोड़ने वाली थानाभवन- चरथावल-मुजफ्फरनगर सात मीटर चौड़ी है। पूर्व गन्ना मंत्री सुरेश राणा की ओर से इस मार्ग के चौडीकरण की मांग की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली की ओर से चौड़ीकरण का प्रस्ताव पिछले दो सालों से शासन को भिजवाया गया था। इस वित्तीय वर्ष में आठ किमी लंबाई की सात मीटर सड़क की 15 करोड़ रुपये की धनराशि शासन ने अवमुक्त की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि मार्ग के चौड़ीकरण कार्य शुरू हो चुका है।