फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर हुई बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
शामली बरसात में स्कूटी पर जाती छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी धूप और कभी बादल छाए रहे। बुधवार सुबह से लेकर दोपहर तक हुई बूंदाबांदी से मौसम का ठंडा हो गया। वहीं, पिछले पांच दिन से दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी दोपहर तक होती रही। बूंदाबांदी होने से गन्ना, हरा चारा और धान की फसलों को लाभ मिला है। पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहने से दिन का तापमान 29 और रात का 25 डिग्री सेल्सियस रहा। 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, जिससे मौसम ठंडा हो गया। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉ. पीके सिंह के मुुताबिक बुधवार से लेकर शनिवार तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी होने की संभावना है। शामली पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार चौधरी ने बताया कि बुधवार दोपहर तक 19 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

बरसात में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शाम्ी बरसात में छाता लगा कर स्कूटी पर जाते महिला व युवक- फोटो : SHAMLI

शामली बरसात में छाता लगा कर बाईक पर जाते महिला व युवक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें