शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते व्यापारी और अधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिला व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने व्यापार बंधु की समस्याओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारियों द्वारा मुख्य रूप पूर्वी यमुना नहर शामली-बड़ौत छोटी नहर की पुलिया के चौड़ीकरण, रोडवेज डिपो की स्वीकृत उपरांत भी निर्माण कार्य, शुरू न होने, नाला पटरी पर अवैध अतिक्रमण, जनपद शामली में मुख्य डाकघर संचालित कराए जाने, कांधला स्थित डाक बंगला को पार्क के रूप में विकसित करने, शामली में पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने समस्याएं बताई गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि छोटी नहर की पुलिया के चौड़ीकरण एवं रोडवेज डिपो की स्वीकृत निर्माण के संबंध में बजट के अभाव में कार्यवाही नहीं हो पाई है।
डीएम ने रोडवेज डिपो की कार्यशाला के बजट के लिए शासन को पत्र भेजने प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बंदरों के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर वाणिज्य कर डिप्टी कमिश्नर सिद्धार्थ सौरव, वाणिज्य कर, सहायक श्रमायुक्त संतोष अग्र हरि, शामली, लीड बैंक मैनेजर उमाशंकर गर्ग व्यापार ईश्वर दयाल कंसल कांधला, घनश्याम दास गर्ग मौजूूद रहे।