फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वामित्र ने राजा दशरथ से मांगे राम-लक्ष्मण

विज्ञापन
गढीपुख्ता में श्री रामलीला का मंचन करते कलाकार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विश्वामित्र ने राजा दशरथ से मांगे राम-लक्ष्मण
विज्ञापन

शामली, कैराना/कांधला/गढ़ीपुख्ता। गोशाला भवन कैराना में चल रहे रामलीला महोत्सव में पांचवें दिन राम-लक्ष्मण और दशरथ-विश्वामित्र संवाद लीला का मंचन किया गया।
मारीछ और सुबाहु आदि राक्षस तपस्या कर रहे ऋषि विश्वामित्र और अन्य संतों को परेशान करते हैं। राक्षसों से रक्षा के लिए विश्वामित्र राजा दशरथ से विष्णु भगवान के अवतार भगवान राम और लक्ष्मण को मांग कर लाते हैं। राम का अभिनय सतीश प्रजापति, लक्ष्मण का राकेश, भरत का वाशु मित्तल, शत्रुघ्न का देव गर्ग, महाराजा दशरथ का अभिनय श्रीनिवास सैनी, वशिष्ठ का अभिनय प्रमोद कुमार गोयल, सुमंत का अभिनय रिशिपाल शेरवाल विश्वामित्र का अभिनय आशु गर्ग मारीच का अभिनय काका, सुबाहु का अमन गोयल ने किया।
विज्ञापन

उधर, कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में पंजाबी धर्मशाला में श्रवण कुमार लीला का मंचन किया गया। स्थानीय कलाकारों ने शानदार अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान शिवकांत, रंजन शर्मा, प्रशांत, आकाश सिंघल सहित कई कलाकार उपस्थित रहे। दूसरी ओर श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में रामलीला का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जोनी शर्मा, अशोक महेश्वरी, श्याम कुमार सिंघल, मेहरचंद आदि मौजूद रहे। वहीं, गढ़ीपुख्ता कस्बे के रामलीला ग्राउंड में चल रही रामलीला में प्रथम दिन नारद मोह की लीला का मनमोहक मंचन किया गया। नारद के किरदार में विनोद कश्यप, रावण के रूप में श्रीनिवास बागड़ी एवं देश भक्त के रूप में देवी सिंह का अभिनय शानदार रहा।
विज्ञापन

कैड़ी गांव मेें धूमधाम से निकाली गई राम बारात
बाबरी। क्षेत्र के गांव कैड़ी में सोमवार को राम बारात धूमधाम से निकाली गई। रामलीला कमेटी के सदस्यों ने रामलीला मैदान से शोभायात्रा शुरू कराई। जो गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में शिव-पार्वती, राधा कृष्ण आदि सुंदर झांकी भी रही। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। राम बारात का महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर तिलक लगाकर स्वागत किया। राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघन दीपक, तरूण, निखिल वर्मा और प्रियांशु बने। मौके पर मनोज राणा, कपिल राणा, राजीव , रविंद्र राणा, कुलदीप आदि मौजूद रहे। संवाद

बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी में निकली राम बरात- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र के गांव कैडी में निकली राम बरात- फोटो : SHAMLI

कैराना में श्री राम लीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SHAMLI

कांधला में श्री रामलीला का मंचन करते कलाकार- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें