फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिरादरियों को लेकर चल रहा वीडियो वार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिरादरियों को लेकर चल रहा वीडियो वार
विज्ञापन

शामली। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर दो दिन पहले भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत और एक वर्ग के विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का एक युवक का वीडियो वायरल हुआ था। अब सोशल मीडिया पर दो और वीडियो जाति बिरादरी को लेकर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दो दिन पहले वायरल हुई वीडियो में राकेश टिकैत व एक वर्ग को निशाना बनाकर अपमानजनक का इस्तेमाल कर रहा था। पुलिस के मुताबिक इस युवक की पहचान कांधला क्षेत्र के ब्रह्मखेड़ा गांव निवासी युवक के रूप में हुई थी। वर्तमान में यह युवक जिला सहारनपुर के गांव डहकी में रहना बताया गया। मंगलवार को फिर सोशल मीडिया पर एक अन्य युवक की वीडियो वायरल हुआ। राकेश टिकैत व एक वर्ग के प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते युवक को निशाना बनाकर अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। इसके कुछ ही देर बाद एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो-तीन युवक दिख रहे हैं, जिनमें एक युवक वायरल हो रहे विवादित वीडियो पर ध्यान न देकर समाज के सभी वर्ग के लोगों से आपसी भाईचारे के साथ रहने की बात कह रहा है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि विवादित और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने वाली वीडियो का जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें