फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून तक पूरी हो जाएगी रेलपार की पेयजल परियोजना

विज्ञापन
शामली में निर्माणाधीन टंकी का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने मोहल्ला ज्वाला गंज मंडी स्थित अटल पार्क का निरीक्षण किया और नगर पालिका ईओ को पार्क में मिली कमियों को दूर कराने के निर्देेश दिए। इसके बाद रेलपार स्थित नाला पटरी पर निर्माणाधीन टंकी के पास तालाब के सुंदरीकरण कार्य को लेकर ईओ सुरेंद्र सिंह को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने नाला पटरी पर 675.84 लाख रुपये की लागत से से बन रही 1700 किलोलीटर क्षमता की पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया। जल निगम के अधिशासी अभियंता ने डीएम को बताया कि पेयजल परियोजना का निर्माण जून 2021 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद डीएम ने ब्लॉक कैराना के गांव एरटी में पहुंचकर विरासत से जुड़े कार्यों की जानकारी ली और विरासत के मामलों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव के परिषदीय स्कूल के निरीक्षण के दौरान शौचालय की स्थिति ठीक न होने पर ठीक कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए। बीडीओ ने बताया कि गांव में खेल के मैदान के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, आवास, शौचालय एवं अन्य समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी, डीपीआरओ आलोक शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें