फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 बूथों पर 2478 लोगों को लगाए टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
51 बूथों पर 2478 लोगों को लगाए टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोनारोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 58.86 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 4210 के लक्ष्य के सापेक्ष 2478 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 51 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें रेलवे अस्पताल, कुड़ाना सीएचसी, भैंसवाल, बुटराड़ा, बहावड़ी, सिलावर, बलवा, सिंभालका और पीएचसी बनत में कोवैक्सीन के टीके लगाए गए, जबकि सीएचसी शामली समेत 42 बूथों पर कोविशील्ड के टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि सभी 51 बूथों पर 4210 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया, जिनमें 2242 लोगों ने पहली डोज का टीका लगवाया, जबकि 236 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगाए गए। कुल 2478 लोगों ने वैक्सीन के टीके लगवाए। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 58.86 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में 249 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें