अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर किया हवन
शामली। आल इंडिया धनकर समाज महासंघ की ओर से सोमवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
माजरा रोड स्थित आल इंडिया धनकर समाज महासंघ के राष्ट्रीय सचिव शेखरपाल के आवास पर अहिल्या देवी होल्कर की जयंती मनाई। महासंघ के राष्ट्रीय सचिव शेखरपाल ने अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। बसपा के जिलाध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि अहिल्याबाई ने हमेशा, लोकहित, लोक कल्याण की भावना के लिए कार्य किए। मौके पर अंजली पाल, नरेंद्र पाल सल्फा, सुभाष पाल, सोहनवीर पाल, संजीव पाल, जितेंद्र पाल, राहुल पाल, शिवकुमार पाल, कृष्णपाल मौजूद रहे।
बनत के मोहल्ला पटेल नगर में आल इंडिया धनकर समाज महासंघ की ओर से हवन यज्ञ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि बसपा जिलाध्यक्ष राकेशपाल मौजूद रहे। समिति के संस्थापक अध्यक्ष विकास धनकर ने समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। मौके पर धर्मपाल धनकर, जनेश्वर भगत, चरण सिंह, रतन सिंह,राज सिंह, ओमप्रकाश प्रधान, संदीप लांक, भारत सिंह, जयपाल, संजय मौजूद रहे।