फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: मेरठ-करनाल हाईवे पर किसान की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद बदमाश फरार

Fri, 06 Aug 2021 01:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक खौफनाक वारदात हो गई। झिंझाना क्षेत्र के गांव मन्नुगढ़ के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


बताया गया कि शुक्रवार को करीब 11 बजे गांव मन्नुगढ़ के किसान किशन सैनी गांव स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर खड़े होकर किसी से बात कर रहे थे। उसी समय बाइक पर आए दो बदमाशों ने किसान को गोली मार दी और फरार हो गए। वहीं गोली लगने से किसान की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें