शामली में गुजरती काशीराम विचार रथ यात्रा
- फोटो : SHAMLI
कांशीराम विचार यात्रा विजय रथ का स्वागत
शामली। बहुजन समाज पार्टी की ओर से कांशीराम विचार यात्रा विजय रथ का जगह जगह स्वागत किया गया।
बृहस्पतिवार को कांधला से शुरू होकर खंद्रावली, बलवा, लिलौन, खेडी करमू आंबेडकर चौक पहुंची। यहां से बनत से हरड़, थानाभवन, कैडी,बाबरी होकर काफिला गुजरा। इस मौके पर जगह जगह पर विचार गोष्ठी हुई। 2022 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में लाने के लिए आह्वान किया। अभियान में कांधला से किरण पाल, खेड़ी से राजकुमार डाबरा, अनिल खेड़ी ,शामली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष विक्रांत बर्मन, जिला सचिव नंद कुमार प्रधान, पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पप्पन देशिया, अविनाश कैल ,मोहित जयकुमार ,धरमवीर, निरंजन और रमेश आदि मौजूद रहे।
शामली में गुजरती काशीराम विचार रथ यात्रा- फोटो : SHAMLI