फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से लापता हुई दो किशोरी कैराना में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पंजाब के मोहाली जिले के थाना डेराबस्सी से लापता हुई दो किशोरियां कैराना में भटकती मिलीं। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कैराना में बस स्टैंड के पास करीब 14-14 साल की दो किशोरी भटक रही थी। शक होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस महिला कांस्टेबलों को साथ लेकर मौके पर पहुंची और दोनों किशोरियों को कोतवाली ले गईं। पूछताछ के दौरान दोनों किशोरियों ने बताया कि वो पंजाब के जिला मोहाली के थाना डेराबस्सी के गांव इब्राहिमपुर की रहने वाली हैं।
जिसके बाद पुलिस ने डेराबस्सी थाने पर संपर्क किया, तो पता चला कि दोनों किशोरी सहेली हैं। मंगलवार को घर से बिना बताए चली गई थीं। दोनों के पिता ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करा रखी है। इसके बाद दोनों किशोरी के परिजन कैराना कोतवाली पहुंचे। पुलिस दोनों किशोरियों व उनके परिजनों को साथ लेकर शामली स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आफिस चली गई। एसएसआई राधेश्याम ने बताया कि उनके परिजनों को पंजाब से बुलाया गया है। दोनों किशोरियों को शामली चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आफिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें