फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 केंद्रों पर 10279 विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में सभी 39 केंद्रों पर इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुुई। यह परीक्षा पहले 30 मार्च को होनी थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। पहली पाली में हुई इस परीक्षा में 10279 विद्यार्थी शामिल हुए। 435 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के साथ ही यूपी बोर्ड की परीक्षा संपन्न हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा पहली पाली में सुबह आठ बजे से सवा 11 बजे तक हुई। यह परीक्षा पूर्व में 30 मार्च को दूसरी पाली में होनी थी, लेकिन उससे पहले ही पेपर लीक होने के कारण इस परीक्षा को निरस्त कर दिया गया था। शासन ने यह परीक्षा 13 अप्रैल को पहली पाली में कराने का निर्णय लिया था।
जिले में अंग्रेजी विषय की परीक्षा सभी 39 केंद्रों पर हुई। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में 10714 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 10279 ने परीक्षा दी और 435 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और कोई भी विद्यार्थी नकल करते हुए नहीं पाया गया। परीक्षा को लेकर कड़ी चौकसी बरती गई और परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

आसान प्रश्नपत्र देख खिले चेहरे
शामली। इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर छात्र-छात्राओं में यह डर था कि कहीं प्रश्नपत्र कठिन न आ जाए, लेकिन परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आई छात्राओं के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र आसान रहा।
छात्रा अर्शी ने बताया कि पहले प्रश्नपत्र लीक होने से परीक्षा निरस्त हो गई थी, जिस कारण लग रहा था कि कहीं कठिन प्रश्नपत्र न आ जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रश्नपत्र आसान ही रहा।
काजल ने बताया कि 30 मार्च की परीक्षा निरस्त हो गई थी। लग रहा था कि पेपर लीक की वजह से कठिन प्रश्नपत्र आ सकता है, इसलिए उन्होंने पहले से भी ज्यादा तैयारी की थी। सभी प्रश्न कोर्स से आए थे और पढ़े हुए थे, इसलिए प्रश्नों को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
पिंकी ने बताया कि इंटर के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को लेकर पहले से कहा जाता है कि वह कठिन रहता है। इसलिए उसने पहले से ही अंग्रेजी की तैयारी अच्छी कर रखी थी। परीक्षा पहले निरस्त होने के बाद तो उसने और ज्यादा मेहनत से तैयारी की। उसे अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है। फिजा और इशिका जैन ने बताया कि उन्होंने सभी प्रश्नों को हल किया। कोर्स से सभी प्रश्न आने के कारण, उन्हें हल करने में कोई मुश्किल नहीं आई। उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें