कांधला। कस्बे के सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में 68वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. संध्या रानी ने ध्वजारोहण करने के साथ ही छात्र-छात्राओं के देश से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया। अलख संस्था अध्यक्ष डॉ. विक्रांत जावला के द्वारा कस्बे के रेलवे रोड स्थित हिंदू इंटर कॉलेज व नेशनल इंटर कॉलेज में छात्रों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया ।
नगर पालिका परिषद में चेयरमैन हाजी वाजिद हसन व खंड विकास कार्यालय में ब्लाक प्रमुख हरविंदर चौधरी व मंडी परिसर में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष जाहिद राज ने ध्वजारोहण कर मिठाई वितरित की। वहीं कस्बे के पंजाबी धर्मशाला में स्थित संत गोरख नाथ चिल्ड्रन एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस दौरान रंजना मित्तल, ऊषा, क्षितिज सहित आदि मौजूद रहा। क्षेत्र के गांव गंगेरू में मदरसा जामिया सिदीकिया नुरूल इस्लाम में कारी अकबर व कस्बे के राजकीय अस्पताल के पीछे मदरसा तजवीदुल कुरान में कारी मुस्तकीम ने ध्वजारोहण किया।
इस दौरान खेड़ा कुरतान प्रधान अलिम, मोहम्मद वासिल, हाफिज सुफियान, मुफ्ती अकरम मौजूद रहे। दून पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक संजीव
कुमार सैनी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मोहल्ला खैल स्थित मदरसा इसराफुल मुसलीमीन में बल्लू बेग ठेकेदार के द्वारा ध्वजा रोहण किया गया। इस दौरान वहां पर कारी कमरूजमा, डॉ. सलीम मिर्जा, अजमल बेग, संजीव प्रधान भारसी, जाहिद, फैसल, कश्मीर, आदि लोग मौजूद रहे।