जलालाबाद। सभी शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। सभी जगह ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकालते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मचाई।
नगर पंचायत चेयरमैन रमा असरफ खान ने कार्यालय पर ध्वजारोहण बोर्ड सभासदों ने कराया। वही कस्बे के प्राथमिक उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र छात्राओं ने कस्बे में मार्च पास्ट किया। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एबीएसए ने झंडा फहराया। सेंट स्टीफन इंटर नेशनल स्कूल पर प्रबंधक सुरेश चंद शर्मा ने ध्वजारोहण किया।
एल्पाइन इंटर नेशनल स्कूल पर चेयरमैन नितिन गर्ग प्रिंसिपल डॉ. अशोक कुमार ने ध्वजारोहण किया। ग्रीन वेली जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक प्रवीण कुमार शर्मा प्रधानाचार्य चंदर्सैन ने ध्वजारोहण किया। हसनपुर लुहारी पशु चिकित्सालय पर डॉ. सतीश शर्मा ने उर्दू मकतम मदरसे पर समीना शावेज खान ने ध्वजारोहण किया।
बारिश में भी नहीं रुके बच्चों के कदम
सरतीदेवी राजाराम पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रजभूषण संगल ने ध्वजारोहण कर किया। बच्चों ने तिरंगे के रंग में रंगकर विभिन्न देशभक्ति गीतों पर जमकर झूमें।
प्रधानाचार्य आशु त्यागी व डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। उधर, रॉयल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण स्कूल चेयरमैन विजय मलिक ने किया। बच्चों ने बारिश में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर धमाल मचाया। प्र्रधानाचार्य शिवानी कंदौला ने बच्चों को आजादी की जानकारी दी। वहीं, रॉक गोल्ड एकेडमी में गणतंत्र दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुए। शुभारंभ मुख्य अतिथि संध्या संगल, मनोज सुधांशु, प्रसंन चौधरी, चेयरमैन सुनील गोयल, सचिन जिंदल, सचिन तायल, विकास, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल व प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने ध्वजारोहण कर किया।
योग कर मनाया गणतंत्र दिवस
सेंट आरसी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण अरविंद संगल व प्रधानाचार्य मीनू संगल ने किया। वहीं, वेदांतम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर प्रधानाचार्य परमिंदर ने किया। उधर, ओशोदीप पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल व सैकेट्ररी रीतू गर्ग ने ध्वजारोहण कर किया। उधर, भारत स्वाभिमान एवं पंतजलि योग समिति की ओर से सरती देवी में योग कक्षा का आयोजन किया गया।
ध्वजारोहण जिला प्रभारी कुमुद शर्मा ने किया। मौके पर मुकेश वर्मा, प्रहलाद, बृजेश, पवन, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे। वही हनुमान धाम सेवा समिति ने गणतंत्र दिवस मनाया। ध्वजारोहण अध्यक्ष सलील द्विवेदी ने किया। इस दौरान राजकुमार मित्तल व मैनेजर मुकेश आदि मौजूद रहे। श्री सत्यनारायण शिक्षा समिति ने कार्यालय पर गणतंत्र दिवस मनाया।
रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोहा
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि दीपक जैन ने ध्वजारोहण कर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धमाल मचाया।
मौके पर प्रबंधक गुलशन राय संगल, कोषाध्यक्ष घनश्यामदास, प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, रामरतन लाल, सोमदत्त आर्य, प्रीतम सिंह प्रीतम, नीटू कुमार, मोहर सिंह, नरेश तोमर, अंकुर मलिक, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, सत्यनारायण शिशु मंदिर में बच्चों ने देशभक्ति गीतों में जमकर धमाल मचाया। मौके पर प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, राजीव संगल, कृष्ण कुमार, अमित, सुशील, संजय, दिनेश कुमार, अजय गर्ग, मनीष, अलका, पारुल, आरती, योगिता आदि मौजूद रहे।
बच्चों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
देशभक्त इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित हुए। शुभारंभ मुख्य अतिथि बाबू हुकुम सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। प्रबंधक सुरेश कुमार व प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने अतिथियों का आभार जताया। वहीं, सर्वोदय कान्वेंट स्कूल कसेरवा में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि जिला विज्ञान क्लब कोर्डिनेटर वीके गुलाटी ने किया। प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं, दयानंद वैदिक जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण अरविंद शर्मा व बीरबल सिंह ने किया। मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार, पूरणचंद आर्य, रघुवीर आर्य ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बच्चों की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने जमाया रंग
कुलदीप धीमान मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में ध्वजारोहण चतरसैन, राजेंद्र ने किया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। अध्यक्षता कौशल्या देवी ने की। इस दौरान संतोष, प्रमोद पांचाल, गुलशन, सुषमा, रजत, गौरव, अर्जुन आदि मौजूद रहे। उधर, वीवी पीजी कॉलेज में ध्वजारोहण प्रबंध समिति सचिव दीपक जैन, उपसचिव आशीष जैन व प्राचार्य डॉ. वेदकुमारी ने किया।
रासेयो व रोवर्स रेंजर्स के छात्र-छात्राओं ने परेड व राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान नीना छोकरा, मृदुला, छवि आदि मौजूद रहे। वहीं, आरके पीजी कॉलेज में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य कृष्णपाल देशवाल ने किया। उधर, रेमटेक में ध्वजारोहण ज्वाइंट सैकेट्ररी नमन जैन ने किया। छात्र छात्राओं ने धमाकेदार प्रस्तुतियां दी। निदेशक एचएन दत्ता, गौरव सिंहा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को आजादी के बारे में बताया। इस दौरान कनिका जैन, अनुराधा, प्रिंस बंसल, देवेश मलिक, अशोक मिश्रा, डॉॅ विपुल जैन आदि मौजूद रहे।