शामली। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित हुआ। स्वास्थ्य मेले में 575 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य मेले में 212 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
शासन ने ग्रामीणों को बेहतर उपचार देने के उद्देश्य को लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में सभी 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, एलर्जी आदि के मरीजों ने पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की और दवा देकर उपचार किया। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 575 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
इनमें 236 महिला मरीज, 263 पुरुष और 76 बच्चे उपचार कराने पहुंचे। इस दौरान 212 आयुष्मान भारत योजना के गोल्डन कार्ड बनाए गए। आरोग्य स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा 46 मरीज हथछोया पिंडोरा में पहुंचे जबकि केरटू में 45 मरीज पहुंचे। सबसे कम छह मरीज फुगाना पीएचसी पर पहुंचे। तितरवाड़ा डूंडुखेड़ा और ऊंचा गांव पीएचसी पर 10-10 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
------
स्वास्थ्य मेले की स्थिति
पीएचसी- 25
चिकित्सक- 32
पैरा स्टाफ - 99
मरीजों की संख्या - 575
महिला - 236
पुरुष - 263
बच्चे - 76
आयुष्मान कार्ड - 212