फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा लहराओगे तो पक्का जेल जाओगे

विज्ञापन
एसपी शामली सुकीर्ति माधव का किया गया ट्ववीट - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। एसपी सुकीर्ति माधव ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। उनके ट्वीट अक्सर वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही उनका एक और ट्वीट काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक छोटी सी वीडियो है। एक युवक तमंचा लहराते हुए और फिर पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को ट्वीट करते हुए एसपी ने लिखा है कि तमंचा लहरोगे तो पक्का जेल जाओगे।
विज्ञापन

कैराना के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी समीर पुत्र रहीस का पिछले दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसमें वह तमंचा लहराते हुए दिखाई दे रहा था। कैराना पुलिस ने शनिवार को जहानपुर पुलिया से गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जेल भेज दिया था। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया था। शनिवार शाम को ही ही एसपी ने उसकी तमंचा लहराते हुए और पुलिस की गिरफ्त में वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि तमंचा लहराओगे तो पक्का जेल जाओगे। इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसे लाइक और रिट्वीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें