फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों की भीड़ से गुलजार रहे कैराना के बाजार

विज्ञापन
कैराना बाजार में होती चहल पहल - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना। शनिवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या प्रकरण पर फैसला सुनाने के दूसरे दिन रविवार को भी कैराना कस्बा और क्षेत्र में रोजाना की तरह चहल पहल रही। बाजार प्रतिदिन की भांति सुबह करीब नौ बजे खुल गए। बेगमपुरा बाजार, चौक बाजार, जोड़ियां कुआं, मीना मार्केट, सराफा बाजार, जामा मस्जिद, पट्टो वाला व गुंबद में ग्राहकों की चहल पहल बनी रही। दूसरी और शादियों के सीजन शुरू हो जाने के चलते फर्नीचर, कपड़ा व इलेक्ट्रानिक की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। कपड़ा व्यापारी दिलशाद चौधरी ने कहा कि उन्हें तो अपने व्यापार से मतलब है। अमन चैन है तो ग्राहक भी आएंगे। अमन चैन में ही सबकी भलाई है। सराफा व्यापारी मनोज ने बताया कि हमारे कस्बे में कभी भी झगड़ा नहीं हुआ। सब आपस में प्रेम से रहते है। यहां सब अपने काम में व्यस्त है।
विज्ञापन

पुलिस ने बरती चौकसी, हरियाणा सीमा पर हुई चेकिंग
कैराना। अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद रविवार को भी पुलिस ने क्षेत्र में कड़ी चौकसी बरती। रविवार की सुबह आठ बजे से ही कैराना कस्बे व देहात के 32 प्वाइंटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी थी। पुलिस कर्मी अपने-अपने हल्कों में विशेष सतर्कता बरत रहे थे। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पुलिस फोर्स के साथ यमुना पुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिसकर्मी हरियाणा सीमा पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग के बाद ही उन्हें आगे जाने दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें