फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जलस्तर 32 सेंटीमीटर बढ़कर 229.47 मीटर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश का असर यमुना नदी पर भी साफ दिख रहा है। हथिनीकुंड बैराज पर पानी का लगातार उतार-चढ़ाव है। सोमवार को यमुना का जलस्तर 32 सेंटीमीटर बढ़कर 229.47 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह जलस्तर 229.15 मीटर दर्ज किया गया था। वहीं, सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से 15,888 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया, जिसके चलते जलस्तर बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार यदि बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा तो जलस्तर में वृद्धि संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें