कैराना। दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन में कैराना सांसद इकरा हसन भी शामिल हुईं। सांसद ने कहा कि उनकी मांग है कि वोटों की चोरी, लोकतंत्र की हत्या बंद हो।
सोमवार को वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के सभी सांसदों ने चुनाव आयोग तक मार्च निकाला। वहीं एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन में कैराना लोकसभा की सांसद इकरा हसन भी शामिल हुईं। सांसदों के साथ चुनाव आयोग की ओर मार्च करते हुए सांसद इकरा हसन ने कहा कि हमारी मांग है कि वोटों की चोरी, लोकतंत्र की हत्या बंद हो। एसआईआर वापस ली जाए। ये बहुत ही गंभीर मुद्दा है। इसे बहुत ही संवेदनशीलता से लेकर वापस लिया जाए। तानाशाह सरकार याद रखे, हम डरने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए डटे रहेंगे।