फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यमुना नदी का जलस्तर पांच सेमी कम हुआ

विज्ञापन
कैराना में बहती यमुना नदी-संवाद
विज्ञापन
कैराना। पहाड़ों पर बारिश घटने का असर मैदानी इलाकों में साफ दिखने लगा है। यमुना नदी का जलस्तर अब धीरे-धीरे स्थिर होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को जहां जलस्तर 229.77 मीटर दर्ज किया गया था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 229.72 मीटर पर आ गया। यानी पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन पहले पहाड़ों पर 38 मिमी बारिश हुई थी, जबकि शुक्रवार को मात्र 0.01 मिमी वर्षा हुई। बारिश में आई इस कमी की वजह से हथिनीकुंड बैराज से भी यमुना नदी में पानी का डिस्चार्ज कम किया गया। शुक्रवार को बैराज से लगभग 23,950 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड छोड़ा गया। जलस्तर में कमी आने से यमुना नदी किनारे बसे गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि सिंचाई विभाग और प्रशासन ने साफ किया है कि वे लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। नदी का जलस्तर अभी सामान्य है और किसी भी तरह के खतरे की स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें