18 अक्तूबर से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तीसरा चरण
शामली। मंगलवार कलक्ट्रेट सभागार में डीएम जसजीत कौर ने अंतरविभागीय अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने बताया कि इस साल का विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का तृतीय चरण 18 अक्तूबर से शुरू होकर 17 नवंबर तक चलेगा। दस्तक अभियान 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक चलेगा। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए अपना कार्य और दायित्वों को शासन की गाइड लाइन के अनुसार निभाएं। इस दौरान अधिकारियों को शपथ दिलाई गई और कहा कि इस अभियान में सभी अधिकारी व कर्मचारी रुचि लेकर सफल बनाए। इस अवसर पर सीएमओ संजय अग्रवाल, डीएमओ विनय कुमार, डॉ. जाहिद अली, डीआईओएस सरदार सिंह, राजेश कुमारी, डॉ. महिमा, अवधेश वाडेकर और नगर निकाय के अधिकारी मौजूद रहे।
जिले में 2458 लोगों को लगे टीके
शामली। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 34 बूथों पर 2458 लोगों को टीके लगाए गए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों को 28 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 5600 के लक्ष्य के सापेक्ष 2207 लोगों को टीके लगे। लक्ष्य के सापेक्ष 39.41 प्रतिशता टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 216 वॉयल खर्च हुई। इसके अलावा 45 प्लस वाले लोगों को छह बूथों पर टीके लगे। 600 के लक्ष्य के सापेक्ष 251 लोगों को टीके लगे। 41.83 प्रतिशत टीकाकरण हुआ। 41.83 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
डेंगू के लक्षण वाले तीन मरीजों के लिए सैंपल
शामली। जिला मलेरिया विभाग की टीम ने गांव नोजल में संभावित डेंगू के लक्षण वाले तीन मरीजों के सैंपल लिए। जिला मलेरिया अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि गांव एंटी लारवा का छिड़काव किया गया और ग्रामीणों को बुखार की रोकथाम के लिए बरती जाने वाली सावधानियां और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव में बुखार की स्थिति सामान्य है।