फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगड़ी वाले गणपति मोह रहे भक्तों का मन

विज्ञापन
शामली में श्री गणेश महोत्सव पर खरिदारी करते युवती - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गणेश चतुर्थी को लेकर इस बार शहर में मूर्ति बनाने वाले कारीगरों में गजब का उत्साह है। कई दिनों से इनका परिवार मूर्तियां बनाने में जुटा है। राजस्थान के पाली गांव के कारीगरों का कहना है कि इस काम में उनके परिवार की महिलाएं भी साथ देतीं हैं। मूर्तियों को रंगों से सजाना, उनकी पगड़ी बनाना आदि कार्य महिलाएं ही करती हैं।
विज्ञापन

गांव लिलौन में पिछले तीन साल से भगवान गणेश की मूर्तियों को भव्य रूप दे रहे राजस्थान के कारीगरों की कला लोगों को खूब भा रही है। उनकी बनाई श्रीगणेश की पगड़ी वाली भव्य मूर्तियों को लोग जमकर खरीद रहे हैं। गणपत और मोवन ने बताया कि कई पीड़ियों से मूर्तियों का कारोबार करते हैं। पुरुष कारीगर मूर्तियों को स्वरूप देते हैं। जबकि, महिलाएं इन्हें रंगों से सजाकर भव्यता प्रदान करती हैं। बीते साल कोरोना के कारण कारीगरों को भी संकट से गुजरना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्हें उम्मीद है कि विघ्नहर्ता उनके भी संकट दूर करेंगे।
----------------
100 रुपये से लेकर छह हजार तक की मूर्तियां
कारीगरों ने बताया कि उनके पास 100 रुपये लेकर छह हजार रुपये तक की मूर्तियां है। आसपास के बाजारों के साथ वह मूर्तियां बनाकर दूसरे राज्यों में भी सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी कोरोना की आशंका की वजह से बड़ी मूर्तियां बहुत कम ही बनाई हैं।
विज्ञापन

--------------
आज से घर-घर में विराजेंगे गणपति बप्पा
- गणेश चतुर्थी पर बृहस्पतिवार को घर-घर में गणपति बप्पा विराजेंगे। बाजारों में लोग मूर्तियां खरीदने में जुटे रहे। मंदिरों में भी गणेश चतुर्थी की तैयारी पूरी हो चुकी है। 18 सितंबर तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होगी। 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन धूमधाम के साथ गणपति विसर्जन किया जाएगा।
----------------
इन स्थानों पर लगाए जाएंगे पंडाल
- गणेश चतुर्थी पर शहर में हनुमान टीला मंदिर, ठाकुरद्वारा और बुढ़ाना रोड पर पंडाल लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कैराना, कांधला, ऊन, थानाभवन जलालाबाद, चौसाना आदि क्षेत्रों में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी।
गणेश चतुर्थी मूर्ति स्थापना मुहूर्त
हिंदू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी का प्रारंभ बृहस्पतिवार रात 12 बजकर 18 मिनट पर होगा। इसका समापन 10 सितंबर दिन शुक्रवार रात 9.57 बजे पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी 10 सितंबर को मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह 6:04 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक रवि योग है। ब्रह्म योग भी शाम 05:43 बजे तक है। रवि योग में गणेश चतुर्थी का प्रारंभ हो रहा है, वहीं गणेश चतुर्थी पूजा का मुहूर्त दिन में 11:03 बजे से दोपहर 1:33 बजे तक है। ऐसे में आप गणपति स्थापना पूजा मुहूर्त में कर लें। इस दिन राहुकाल 10:44 बजे से दोपहर 12:18 बजे तक है, इस समय को छोड़कर सुबह से लेकर राहुकाल के प्रारंभ से पूर्व कर लें।

शामली दुकान पर सजी गणेश जी की मुर्तियां- फोटो : SHAMLI

शामली आठठे वाला मन्दिर में गणेश महोत्सव पर तैयारी करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली आठठे वाला मन्दिर में गणेश महोत्सव पर तैयारी करते कर्मचारी- फोटो : SHAMLI

शामली में गणेश जी माहाराज की मूर्ति में रंग भरता कारिगर- फोटो : SHAMLI

शामली में गणेश जी माहाराज की मूर्ति की खरिदारी करती युवती- फोटो : SHAMLI

शामली में गणेश जी माहाराज की मूर्ति की खरिदारी करती महिला- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें