फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू से शामली पहुंची महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, थाने में पुलिस से की शिकायत

Fri, 30 Oct 2020 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन में जलालाबाद निवासी एक युवक की दूसरी शादी का मामला फिर से थाने पहुंच गया। बंगलूरू से आई महिला ने युवक पर धोखा देने, गर्भपात कराने तथा पांच लाख की ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

विज्ञापन


थाने पर पहुंची एक महिला ने पुलिस को बताया कि बंगलूरू नागरबावी थाना छंद्रालेवट की रहने वाली है। जलालाबाद निवासी फरमान कुरैशी ने बंगलूरू में रहते हुए उससे फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद 31 जनवरी 2020 को निकाह कर लिया।

आरोप है कि धोखे से उसका गर्भपात भी करा दिया। लॉकडाउन में उसे अकेला छोड़कर अपने घर जलालाबाद आ गया। वह तीन महीने पहले कस्बा जलालाबाद में पहुंची तो मुझे पता चला कि फरमान ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस से शिकायत करने की बात कहने पर फरमान के परिजनों ने आपस में समझौता कराते हुए फरमान को उसके साथ भेज दिया था। आरोप है कि फरमान उसे फिर से धोखा देकर बंगलूरू में अकेले छोड़कर भाग आया। उसने पांच लाख की नकदी व जेवर ठग लिए। शाम तक महिला थाने में ही मौजूद थी।

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि यह महिला लॉकडाउन में भी थाने आई थी, लेकिन आपसी समझौते के चलते वापस लौट गई थी। अब वह फिर आई है। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें