फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्वास्थ्य टीम ने क्लीनिक पर लगाया ताला, मरीजों को भेजा सरकारी अस्पताल

Sat, 19 Sep 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला के अस्पताल में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला नानुपुरा में शुक्रवार को क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम को देखकर चिकित्सक मरीजों को छोड़कर चले गए। स्वास्थ्य टीम ने मरीजों को सरकारी अस्पताल में भिजवाया और क्लीनिक पर ताला लगा दिया। बाद में चिकित्सक के आने पर ताला खोल दिया। चिकित्सक को तीन दिन में क्लीनिक संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सह नोडल अधिकारी डॉ. दीपक कुमार टीम के साथ मोहल्ला नानुपुरा स्थित क्लीनिक पर पहुंचे। डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि उनके पहुंचते ही चिकित्सक क्लीनिक को छोड़कर चले गए। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों को सरकारी अस्पताल भिजवाकर उपचार दिलाया। चिकित्सक के न आने पर उन्होंने क्लीनिक पर ताला लगा दिया था। बाद में चिकित्सक के पहुंचने पर ताला खोल दिया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सक को नोटिस जारी कर तीन दिन में चिकित्सक की डिग्री व रजिस्ट्रेशन संबंधी कागज सीएमओ कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। अगर चिकित्सक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पाते तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें