फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदेना माल से दूसरी जगह भेजे जाएंगे गोवंश ..

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदेना माल से दूसरी जगह भेजे जाएंगे गोवंश
विज्ञापन

जलालाबाद। गांव चंदेनामाल में रखे गए गोवंशों की उचित देखभाल नहीं होने के विरोध में यहां रखे गए गोवंशों को नंगली जमालपुर और बंतीखेड़ा स्थानांतरित किया जाएगा। शनिवार को गोवंशों की देखभाल नहीं होने की शिकायत पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव चंदेना माल में तिलफरा मार्ग पर संचालित गो आश्रय स्थल में 35 गोवंश हैं। गोवंश के लिए पर्याप्त चारा, पानी, रात्रि में किसी तरह की चारों और घेराबंदी न होना तथा मृतक गोवंश के अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं है। शनिवार को भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष अजब सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो वहां व्यवस्था ठीक नहीं मिली। एक गोवंश खाई में मृत पड़ा मिला। सूचना पर बीडीओ पंकज कुमार के अलावा नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह राणा, ग्रामीण पुष्पेंद्र, लखपत सिंह, विजयपाल, विनोद ,महेंद्र सिंह, श्रीपाल ,संजू, पुष्पेंद्र ,राहुल ,सोनू नेत्रपाल सिंह, ठाकुर खड़क सिंह,रकम सिंह आदि ने गोवंशों के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद यहां रखे गए गोवंशों को दूसरे स्थान पर भेजने की बात तय हुई। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि चंदेना माल से गोवंशों को बंतीखेड़ा और नंगली जमालपुर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें