फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साल से अधूरा पड़ा राजकीय इंटर कॉलेज

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज के कमरे में पड़ी झांडियां। - फोटो : shamli
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव पलठेड़ी में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण छह साल में भी पूरा नहीं हो सका। स्कूल भवन का लिंटर तक का काम हो गया, लेकिन दरवाजे-खिड़कियां नहीं लगे हैं। इससे आगे के भी काम अटके पड़े हैं।
विज्ञापन

गांव पलठेड़ी में 2015 में मल्टी सेक्टोरियल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेज का निर्माण शुरू हुआ था। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आनी थी, लेकिन बजट पूरा जारी नहीं हो सका। करीब चार साल से कालेज का निर्माण कार्य बंद पड़ा हुआ है। इंटर कॉलेज का निर्माण नहीं होने के कारण गांव पलठेड़ी के अलावा गढ़ी अबदुल्ला खां, मानकपुर, यूनुसपुर, बुंटा, गुराना, हथछौया, जाफरपुर, भाट्टू, दुल्ला खेड़ी, मुंडेट खादर, फूंसगढ़, भेनड़ा उद्दा, गंदेवड़ा, मानकपुर डेरा आदि गांव के छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए यहां-वहां दौड़ लगानी पड़ रही है।
पूर्व प्रधान शरीफ अहमद ने बताया राजकीय इंटर कॉलेज के भवन का शिलान्यास सपा सरकार में दो जून 2015 में किया गया था। इस स्कूल का बजट एक बार आया है। नवंबर 2017 से निर्माणाधीन कार्य रुका हुआ है। भवन बनकर तैयार हो गया है, लेकिन कमरों में दरवाजे, खिड़की एवं स्कूल की चारदीवारी अभी तैयार नहीं हुई है।
विज्ञापन

डॉ. सोनू कुमार, शहजाद, श्रीचंद, विनोद कुमार, जगपाल सिंह, खालिद, सारिक अली, नासिर जंग, राजपाल, प्रवीण कुमार, फैसल अली, वासल अली, नीटू, ऋतिक आदि ग्रामीणों ने कॉलेज का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। उधर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि एमएसडीपी योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का बजट नहीं मिला है। शासन को डिमांड भेजी गई है। जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें