फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पशु अस्पताल की खिड़की पर रखी दवा लेने को कहा और हो गया पशु का इलाज

Sat, 17 Jan 2026 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
जलालाबाद के दखौड़ी में पशु चिकित्सालय पर लगा ताला।
विज्ञापन
जलालाबाद। गांव दखौड़ी जमालपुर स्थित पशु चिकित्सालय में ताला लटका रहने से पशुपालक परेशान है। शुक्रवार को गांव निवासी पंकज राणा अपनी भैंस की दवा लेने पशु चिकित्सालय पहुंचे तो अस्पताल के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। चिकित्सक से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने बंद कमरे की खिड़की पर रखी दवा लेने के लिए कह दिया। पंकज राणा का आरोप है कि गांव का पशु चिकित्सालय आए दिन बंद रहता है, जिससे पशुओं का उचित इलाज नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में अस्पताल परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और चारों ओर गंदगी फैली हुई है। प्रदीप राणा, अंकुर, कुलदीप, राजा और देवेंद्र कश्यप का कहना है कि डॉक्टर और अन्य स्टाफ नियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे भवन केवल नाममात्र का रह गया है।
पशु चिकित्सक डॉ. सतपाल ने बताया कि उनके पास दखौड़ी पशु चिकित्सालय के साथ-साथ जलालाबाद पशु चिकित्सालय, देहात गौशाला और टीकाकरण का अतिरिक्त कार्यभार है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनकी ड्यूटी जलालाबाद पशु चिकित्सालय में थी, इसी कारण वह चिकित्सालय पर उपस्थित नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें