फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुवासिनी, मनोज कुमार को मिला राज्य स्तरीय एडूलीडर्स सम्मान

विज्ञापन
गोरखपुर में शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित शिक्षक मनोज कुमार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। गोरखपुर के एनेक्सी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार और एडूलीडर्स सम्मान 2021 समारोह में सुवासिनी और मनोज कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर में दो सितंबर को पूर्व महानिदेशक बेसिक शिक्षा एवं डीएम विजय किरण आनंद व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, अपर शिक्षा निदेशक ललिता, डायट प्राचार्य प्रदीप कुमार और बीएसए गोरखपुर द्वारा राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षिका सुवासिनी ने बताया कि समारोह में प्रदेश के सभी जिलों से चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरोना काल में विषम परिस्थितियों में अपने व्यक्तिगत प्रयासों के द्वारा शिक्षा के स्तर को सुधारने, ऑनलाइन क्लास, मोहल्ला क्लास, ई पाठशाला, शैक्षिक नवाचार और अन्य माध्यम से पढ़ाई कराने के साथ विद्यालय का कायाकल्प करने वाले शिक्षकों का प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा राज्य स्तरीय एडूलीडर्स अवार्ड-2021 के लिए चयन किया गया था। शिक्षिका सुवासिनी और शिक्षक मनोज कुमार ने बताया कि यह पुरस्कार पाकर वे बहुत खुश हैं।

गोरखपुर में शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित शिक्षिका सुवासिनी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें