फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां पर मासूम को यातना देने व हत्या के प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेली मां पर मासूम को यातना देने व हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

कांधला (शामली)। सौतेली मां पर चार वर्षीय बालक को बांधकर यातनाएं देने व हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए पति ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पहली पत्नी की प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। अपने पुत्र आर्यन की परवरिश के लिए उसने दूसरी शादी की थी। आरोप है कि सौतेली मां ने चार वर्षीय आर्यन को बांधकर सीढ़ियों से लटका दिया। उसकी हत्या करने का प्रयास किया। मासूम बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी महिला सभासद पूजा मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद महिला सभासद पूजा ने मासूम बच्चे को बंधन मुक्त कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

वहीं घटना के संबंध में आरोपी महिला ने भी पुलिस को तहरीर देते हुए अपने पति सहित अन्य लोगों पर मारपीट करने तथा उसके चार वर्षीय बच्चे को जबरन छीनने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें