फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने सात साल की मासूम बच्ची को कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Sun, 08 Aug 2021 07:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया गया कि एक कार चालक ने सात साल की बच्ची को कुचल दिया। 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कैराना में तीतरवाड़ा चुंगी पर घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। अस्पताल पहुंचने से पहले बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन


तीतरवाड़ा चुंगी निवासी शहजाद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी सात वर्षीय बेटी आयशा शनिवार की दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तीतरवाड़ा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार आयशा को कुचलते हुए निकल गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूचना पर हलका दरोगा सरकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों की सहमति के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें