सुबह एक घंटे की बूंदाबांदी से मुसीबत
शामली। सुबह एक घंटे तक बूंदाबांदी होने से मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी के बाद पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर से शाम तक मौसम में उमस बनी रही। बूूंदाबांदी के बाद पिछले 24 घंटे में दिन और रात में एक- एक डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़क गया। शनिवार को दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
शनिवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छा गए। सुबह 9.30 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर से लेकर शाम तक बादल छाए रहे। शाम के समय हल्की धूप निकली। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम गरम रहा। उमस होने से गर्मी से लोगों का हाल -बेहाल रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के प्रभारी डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि रविवार- सोमवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन का तापमान दो डिग्री लुढकने की संभावना है।