फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने पर बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार, किशोरों में बना उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में स्कूल खुलते ही टीकाकरण की गति बढ़ गई है। टीका लगवाने को लेकर जिले में उत्साह का माहौल बना है और वे बिना किसी झिझक और डर के टीका लगवाने बूथ पर पहुंच रहे हैं। जिले में अब तक 7817 किशोरों को टीके लग चुके हैं, जो लक्ष्य का 13.49 प्रतिशत है।
विज्ञापन

12 से 14 साल के किशोरों को टीकाकरण की गति शुरूआत में धीमी रही थी। 16 मार्च से शुरू हुए टीकाकरण पहले करीब 15 दिन तक 50 किशोरों को रोजाना टीका लग पा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की कोशिशों के बाद भी टीकाकरण की गति नहीं बढ़ पाई थी। अप्रैल माह में स्कूल खुले तो टीकाकरण की गति भी बढ़ गई। अब किशोर उम्र के छात्र-छात्राएं स्कूल जाने शुरू हुए तो वह कोरोना से बचाव का टीका लगवाने में रूचि देखी जा रही है। पिछले तीन दिन से एक हजार से ज्यादा टीके एक दिन में लग रहे थे। मंगलवार को टीकाकरण ने और ज्यादा तेजी पकड़ी ओर 1990 किशोरों को टीके लगे। अब जिले में 7817 किशोरों को टीके लग चुके हैं जो लक्ष्य का 13.49 प्रतिशत है।
ये बोले किशोर
मोहल्ला रेलपार निवासी रजत ने बताया कि उसे कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने में कोई झिझक या डर नहीं लगा। कोरोना से बचने का टीका सुरक्षा कवच है। सभी को यह टीका लगवाना चाहिए।
विज्ञापन

मोहल्ला आर्यपुरी निवासी आर्यन ने कहा कि सरकार ने कोरोना जैसी बीमारी से बचाने के लिए नि:शुल्क टीका लगवाने की व्यवस्था की है। सभी को टीका लगवाकर कोरोना को हराना चाहिए। टीका लगवाने को लेकर उसे कोई डर नहीं लगा।
शामली निवासी कुणाल का कहना है कि कोरोना से बचने का सुरक्षित उपाय टीका है। उसे टीके की सूईं से जरा भी डर नहीं लगा। टीका लगने के बाद भी कोई परेशानी नहीं हुई। सभी को टीका लगवाकर कोरोना जैसी बीमारी से सुरक्षित होना चाहिए। सभी टीका लगवाएंगे तो कोराना भी हार जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें