शामली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को एडीएम वित्त एंव राजस्व संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई।
बैठक में उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी ने जिले में कृषक उत्पादक संगठन के गठन की प्रक्रिया एवं संचालन आदि पर चर्चा की। विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ कैसे लिया जाए, इस पर भी चर्चा की गई। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने एफपीओ गठन हेतु सदस्यता सीबीबीओ के कार्य, एफपीओ को दी जाने वाली ग्रांट जनपद में संचालित समस्त योजनाओं से एफपीओ को आच्छादित कराने संबंधी विषयों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सीबीबीओ के प्रतिनिधि मोहम्मद मुदस्सिर, एफपीओ के गठन में सदस्यों के शेयर, गांव के चयन कृषक चयन तथा एफपीओ के सदस्यों के सदस्यता शुल्क व्यवसायिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने एवं एफपीओ गठन की प्रगति पर बताया। बैठक में एलडीएम उमा शंकर गर्ग ने एफपीओ को प्रोजेक्ट बनाकर लोन संबंधी जानकारी दी। शामली मंडी के सचिव अरूण कुमार ने गेहूं क्रय केंद्रों की जानकारी दी।